चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट मीटिंग में रविवार को रजिस्ट्रार के पद पर कर्नल गुलजीत सिंह चढ्ढा की नियुक्ति को मंजूरी दे दी गई। करीब ढाई घंटे तक चली मीटिंग के लिए इस नियुक्ति को मिला जुला रिस्पांस मिला। इसे लेकर अच्छा-खास विवाद हुआ। इस मामले में पिछले कई दिन से चल रही लॉबिंग का असर दिखाई दिया।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से जुड़े कई सीनेट मेंबर्स ने इसका विरोध किया। सतपाल जैन ने उनकी योग्यता पर सवाल उठाया। अशोक गोयल ने कहा कि यूजीसी के नियमों को गलत तरीके से इंटरप्रेट किया जा रहा है। तमाम विरोध के बीच पवन बंसल, दीपक सिब्बल, वीके सिब्बल और पीयू के कुछेक टीचर्स इसके पक्ष में दिखाई दिया। पीयू के वीसी प्रो अरुण ग्रोवर ने कई अन्य यूनिवर्सिटियों का हवाला देते हुए इसे पास कर दिया।