पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जीएमसीएच सिक्योरिटी गार्ड स्टाफ ने की जनरल बॉडी मीटिंग

जीएमसीएच सिक्योरिटी गार्ड स्टाफ ने की जनरल बॉडी मीटिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(जनरल बॉडी मीटिंग के बाद सिक्योरिटी स्टाफ)
चंडीगढ़। जीएमसीएच सेक्टर-32 के सिक्योरिटी स्टाफ ने रविवार को जनरल बॉडी मीटिंग की। अरविंद की प्रमुखता में ये मीटिंग की गई जिसमें इन इंप्लाइज को डीसी रेट दिए जाने, फीडिंग कैडर से प्रमोशन और हरासमेंट बंद किये जाने की मांगे उठाई गई।

इस मौके पर को-ऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी इंप्लाइज के कन्वीनर राकेश कुमार ने मीटिंग में शामिल हो कर इंप्लाइज को आश्वासन दिया कि वे उनकी जायज मांगों को प्रशासन के अधिकारियों के समक्ष उठाएंगे।

कमेटी के सेक्रेटरी विजय कुमार ने इन इंप्लाइज से अपील की है कि वे 14 सितंबर को क्रिकेट स्टेडियम के सामने किए जो रहे रोष प्रदर्शन में शामिल हो और प्रशासन में पिछले लंबे समय से पेंडिंग पड़ी मांगों को पूरा करवाने में सहयोग दें।