पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन: फेसबुक एडिक्शन पर मनीमाजरा में नाटक का मंचन

टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन: फेसबुक एडिक्शन पर मनीमाजरा में नाटक का मंचन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से 30 सितंबर तक टूरिज्म वीक का आयोजन किया जा रहा है। 28 सितंबर को वीक के दूसरे दिन दोपहर बाद मनीमाजरा स्थित शिवालिक गार्डन में नाटक का मंचन किया गया। फेसबुक के एडिक्शन के नाम इस नाटक को किया गया जिसमें दिखाया गया कि आजकल पढ़ने वाले बच्चे, युवा और बड़े लोग किस तरह से फेसबुक में ज्यादा से ज्यादा वक्त निकाल रहे हैं और इसके क्या नुकसान हैं।

इसके अलावा सुखना लेक में चंडीगढ़ इंडस्ट्रियल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन(सिटको) की तरफ से लाइफ साइज कार्टून एंड किड्स फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। छोटा भीम, कान्हा, मिकी माउस व अन्य कार्टून के कॉस्टयूम पहनकर यहां पर बच्चों व युवाओं की इंटरटेनमेंट की जा रही है। ये फेस्टिवल भी 30 सितंबर तक जारी रहेगी। सेक्टर-17 में फोटोग्राफी कंपीटिशन में पहले तीन स्थानों में रही फोटो की एग्जीबिशन लगाई गई।