दो को मिला ग्लोबल यूथ आइकन अवॉर्ड
चंडीगढ़। ९वें इंटरनेशनल यूथ पीस फेस्टिवल २०१४ यानी आईवाईपीएफ में दूसरे दिन रविवार को मेडिटेशन से शुरुआात हुई लेकिन जल्द ही पुरा माहौल खुशनुमा हो गया क्योंकि मेडिटेशन के बाद भंगड़े का आयोजन किया गया। एनजीओ युवसत्ता की ओर से करवाए गए इस फेस्टिवल में की खासबात यह रही कि इसमें विदेशीयों ने भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। पंजाबी बोली चाहे उन्हें समझ नहीं आ रही थी लेकिन पैर तो धुन पर थिरक रहे थे। दूसरे दिन की सबसे खासबात रही की दो लोगों को ग्लोबल यूथ आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इनमें शामिल रहे इंडोनेशिया के एगस इंद्रा उडायना और जिंदल स्टील, ऑयल व गैस कंपनी की एमडी स्मिनु जिंदल।