पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलेक्शन की कवरेज करते हुए फर्जी पत्रकार पुलिस हिरासत में

इलेक्शन की कवरेज करते हुए फर्जी पत्रकार पुलिस हिरासत में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुडग़ांव, चंडीगढ़। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र में कथित फर्जी पत्रकार को पकड़ा गया है। उसे पूछताछ के लिए सिटी थाना गुडग़ांव में भेजा गया है।
बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त पुष्पेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि आज उन्हें फोकस न्यूज चैनल की फर्जी न्यूज आई-डी लेकर अपने आप को फोकस टीवी का रिपोर्टर बताने के बारे में शिकायत प्राप्त हुई थी। यह शिकायत गुडग़ांव से फोकस टीवी चैनल के ब्यूरो चीफ धर्मवीर शर्मा द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति से पूछताछ करने पर उसने अपना कप्तान सिंह पुत्र गोरधन दास, निवासी फरूखनगर जिला गुडग़ांव बताया और उसने लिखकर दिया है कि वह फरूखनगर से ए वन तहलका, हरियाणा न्यूज और फोकस हरियाणा के पत्रकार सोहन सिंह बाजवा के कहने पर उपरोक्त आई-डी लेकर कवरेज करने बादशाहपुर क्षेत्र के निर्दलीय लखपत कटारियां के साथ उसके नामांकन की कवरेज करने यहां आया था। उसने बताया कि वह बाजवा के साथ कैमरामेन के रूप में कार्यरत है। इस मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।