(पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट फॉर सोसायटी द्वारा नाटक का मंचन)
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट फॉर सोसायटी (एसएफएस) ने अपने नुक्कड़ नाटक के जरिए अच्छे दिनों की पोल खोली। शहीद भगत सिंह के 108 वें जन्मदिवस को समर्पित प्रोग्राम में भाजपा नेताओं को उनके खास अंदाज के जरिए पेश किया गया।
विकास की राजनीति के तले दबे आम आदमी के मुद्दे और उनकी जद्दोजहद को
खूबसूरती से पेश किया एसएफएस के कल्चरल विंग ने। उनकी ओर से स्टूडेंट सेंटर पर भगत सिंह, क्रांतिकारी आंदोलन से जुड़ी किताबों का स्टाल भी लगाया गया था।
पूरा साल बिना किसी फीस के कैंपस में आर्या समाज को स्टाल की इजाजत देने वाले स्टूडेंट वैलफेयर ऑफिस ने इस स्टाल को कमर्शियल करार देते हुए काफी जद्दोजहद के बाद इजाजत दी।