पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ९वें इंटरनेशनल यूथ पीस फेस्टिवल में पहुंचे गवर्नर

९वें इंटरनेशनल यूथ पीस फेस्टिवल में पहुंचे गवर्नर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। 9वें इंटरनेशनल यूथ पीस फेस्टिवल 2014 यानी आईवाईपीएफ में तीसरे दिन सोमवार सुबह की शुरूआत पंजाब यूनिवर्सिटी के गोल्डन जुबली हॉल में सार्क यूथ लीडरशिप सम्मिट से हुई। एनजीओ युवसत्ता की ओर से करवाए गए इस फेस्टिवल में हरियाणा के गवर्नर प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सार्क देशों सहित दुनिया के 30 देशों के डेलिगेट्स ने हिस्सा लिया।
कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि सार्क देशों में तो सिर्फ 8 ही देश आते हैं लेकिन आज यहां पर एक ही छत के नीचे 30देशों के पीस एक्टिविस्ट मौजूद हैं। एनजीओ युवसत्ता को बधाई देते हुए सोलंकी ने कहा कि 9 साल पहले 14 पाकिस्तानी पीस एक्टिविस्ट्स के साथ इस फेस्टिवल की शुरुआत हुई थी जो बढ़कर अब 30 देशों के 250 तक पहुंच गई है।