पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सोशियालॉजी टीचर ने डीन आट्र्स पर लगाया दुव्र्यवहार का आरोप

सोशियालॉजी टीचर ने डीन आट्र्स पर लगाया दुव्र्यवहार का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के डीन आट्र्स प्रो रौणकी राम की शिकायत डिपार्टमेंट ऑफ सोशियालॉजी की एक टीचर ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रिसर्च डवलपमेंट सेल की मीटिंग में प्रो रौणकी ने उनसे बुरे तरीके से बात की।

वाइस चांसलर को लिखे अपने पत्र में उन्होंने कहा है कि महिला टीचर्स के साथ उनका व्यवहार बराबरी वाला नहीं होता। एक सीनियर टीचर जो कई पीएचडी स्टूडेंट्स को गाइड कर चुकी हैं, उनके साथ भरी मीटिंग में बुरे तरीके से पेश आना, उनकी संकीर्ण मानसिकता को पेश करता है। उन्होंने अपने सिनोपसिस की कॉपीज भी लगाई हैं जिसमें प्रो रौणकी ने बेजा कहीं भी कोई भी मार्किंग कर दी है।