नेपाल से ऐसे होती है लड़कियों की तस्करी
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में कॉन्फ्रेंस के दौरान सीडब्ल्यूआईएन नामक एनजीओ की मेंबर रशमिला शाक्या ने बताया कि नेपाल में सैक्स रैकेट की जड़े बहुत लंबी है। अब महिलाओं को पहले भारत और भारत से गल्फ देशों में भेजा जाता है। नेपाल की ३ करोड़ ९८ लाख की आबादी में ५४ परसेंट लड़कियां शून्य से १५ साल तक की उम्र की हैं।
दोनों देशों के बॉर्डर पर मौजूद पुलिस भी इसमें मिली हुई है क्योंकि बिना इनकी मिलीभगत के यह रैकेट चल ही नहीं सकता। नेपाल के सासेन नामक एनजीओ के मेंबर शाम पोखरेल ने बताया कि इस सैक्स रैकेट के चार इंफॉरमर्स हैं। पहला इनफार्मर परिवार की माली हालत और जरूरत को दूसरे इनफार्मर को देता है। दूसरा इनफार्मर लड़की को गांव से शहर लाता है। तीसरा इनफार्मर लड़की को भारत में सप्लाई कर सकता है। चौथा इनफार्मर लड़की को भारत से गल्फ देशों में भेजता है।