पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवराज से मिली ताशी और नैंसी

युवराज से मिली ताशी और नैंसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली। माउंट एवरेस्ट फतह कर चुकी जुड़वा बहने ताशी और नैंसी मलिक के लिए सोमवार का दिन कुछ खास था। दोनों बहने पीसीए मोहाली में स्टार बल्लेबाज और सिक्सर किंग युवराज सिंह से मिली। युवी जेपी अत्रे टूर्नामेंट खेलने मोहाली आए हुए हैं। पीसीए स्टेडियम मोहाली में सुबह १०.३० बजे दोनों बहनों ने युवी से मुलाकात की और अपने भविष्य के प्लॉन के बारे में बताया। दोनों ने अपने माउंट एवरेस्ट फतह करने के अनुभव भी युवी के साथ बांटा। युवी के मैनेजर निशांत अरोड़ा ने बताया कि नारी शक्तिकरण को लेकर युवी भविष्य में भी ऐसे लोगों को मोटिवेट करते रहेंगे।
उधर जेपी अत्रे क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए युवराज सिंह ने मोहाली स्टेडियम में जम कर पसीना बहाया। युवी पंजाब क्रिकेट क्लब(पीसीसी) की तरफ से इस टूर्नामेंट खेल रहे हैं। सोमवार को टीम का पहला मैच मोहाली स्टेडियम में ओएनजीसी के साथ होना है। बुधवार को पीसीसी की टीम यूपी से पटियाला में भिडेगी।