पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • १३वीं डिस्ट्रिक्ट चवाई कवांग डो चैंपियनशिप में ढकोली रहा अव्वल

१३वीं डिस्ट्रिक्ट चवाई कवांग डो चैंपियनशिप में ढकोली रहा अव्वल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंचकूला। १३वीं डिस्ट्रिक्ट चवाई कवांग डो चैंपियनशिप में ढकोली सेंटर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान हासिल किया है। चवाई कवांग डो पंचकूला सेंटर में हुए चैंपियनशिप के आखिरी दिन ढकोली सेंटर ने यहां सबसे ज्यादा मेडल हासिल किए पहला स्थान हासिल किया। इसके बाद दूसरे स्थान पर भवन विद्यालय ने बाजी मारी तो वहीं तीसरे स्थान पर पंचकूला का सेंट जेवियर्स स्कूल और चौथे स्थान पर लोहिया इंटरनेशनल स्कूल रहा। यहां आयोजित चैंपियनशिप में १५० खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था जिसने गेम में एयर शील्ड और स्पीड ड्रिल इवेंट्स में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसमें अंडर-१४, अंडर-१७, अंडर-१९ और अबव अंडर-१९ के खिलाड़ी शामिल रहे।
मास्टर बिक्रम थापा ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए चैंपियन को बंद करने का ऐलान किया। उन्होंने कहा ये गेम हमेशा बच्चों के काम आएगा और वे अपने व परिवार के काम आएगा। इस मौैके पर बीजेपी नेता हरबिलास जिंदल बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर साबित हुए और उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं दी। चैंपियनशिप के फाइनल दिन अंडर-१९ गर्ल्स के ४० से ४४ किग्रा में महक अबरोल ने गोल्ड और आदिति ने सिल्वर मेडल हासिल किया। वहीं ४५ से ४९ किग्रा में शैली राणा ने गोल्ड मेडल हासिल किया।
अंडर-१९ बॉयज १५ से १७ साल के ४० से ४४ किग्रा में सिमरनजीत ने गोल्ड, आशीष ने सिल्वर और शौर्य ने ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। ४५ से ४९ किग्रा में सूरज ने गोल्ड, कार्तिक ने सिल्वर मेडल हासिल किया। ५० से ५४ किग्रा में हर्ष ने गोल्ड व इशू कुमार ने सिल्वर मेडल हासिल किया। ५५ से ५९ किग्रा में सिद्धार्थ ने गोल्ड व धमेंद्र ने सिल्वर मेडल हासिल किया। इसके अलावा ६० से ६४ में रितिक ने गोल्ड, ६५ से ६९ में चिराग ने गोल्ड और ७० से अबव में पुल्कित ने गोल्ड मेडल हासिल किया।