पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टूरिज्म वीक का आखिरी दिन, टैगोर थियेटर में लगेंगे ठहाके

टूरिज्म वीक का आखिरी दिन, टैगोर थियेटर में लगेंगे ठहाके

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। वर्ल्ड टूरिज्म डे 27 सितंबर से चंडीगढ़ में शुरु हुआ टूरिज्म वीक सेलिब्रेशन आज शाम को खत्म हो जाएगा। इस सेलिब्रेशन के आखिरी दिन हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। चंडीगढ़ प्रशासन के टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से इस टूरिज्म वीक का आयोजन किया गया।
मंगलवार शाम 6.30 बजे सेक्टर-18 स्थित टैगोर थियेटर में हास्य कवि सम्मेलन करवाया जा रहा है जिसमें देश के अलग अलग हिस्सों से आए कवि हिस्सा लेंगे। इसके अलावा सेलिब्रेशन वीक के आखिरी दिन सेक्टर-42 में नए बनाए गए पॉम गार्डन में सुबह 10 बजे से पेंटिंग कंपीटिशन का भी आयोजन किया गया। अलग अलग कैटेगरी में स्कूल और कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने भी इस कंपीटिशन में हिस्सा लिया।

टूरिज्म डिपार्टमेंट की तरफ से कहा गया है कि साल के आखिर में ही इस तरह के कार्यक्रम को करवाए जाने की प्लानिंग की जा रही है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग चंडीगढ़ आएं।