पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पुलिस की अलग टीम करेगी रामपाल के विदेशी खातों की जांच

पुलिस की अलग टीम करेगी रामपाल के विदेशी खातों की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाईल फोटो: रामपाल)
चंडीगढ़। रामपाल के विदेशी खातों की जांच के लिए पुलिस ने अलग से टीम बनाने का निर्णय लिया है। टीम में उन पुलिसवालों को शामिल किया गया जो विदेशी मामलों के जानकार है। ऐसा माना जा रहा है कि रामपाल के विदेश में भी खाते हैं। इसमें वह अपना पैसा रखता होगा। लेकिन अभी तक पुलिस को पास इस संबंध में पुख्ता जानकारी नहीं है। यहीं वजह है कि जांच के लिए अभी पुलिस को सिरा नहीं मिल रहा है।
विदेश में हैं रामपाल के कई समर्थक
अभी तक की छानबीन में पुलिस को ऐसी जानकारी तो मिली कि रामपाल के विदेश में बैंक खाते हो सकते हैं। क्योंकि उसके कई समर्थक विदेशी है। इसके साथ ही यह भी पहलु उभर कर सामने आ रहा है कि जिस तरह से आश्रम में संपति मिली उसके पीछे भी विदेशी धन भी हो सकता है। ऐसे में पुलिस हर पहलु पर इन मामलों की जांच करना चाह रही है। इसके लिए अलग से एक ओर टीम बनाने के लिए आला अधिकारियों से आग्रह किया है।