चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के एनसीसी विंग की ओर से सोमवार को मनाया गया सशस्त्र सेना झंडा दिवस। इसमें रिटायर्ड कर्नल आरके सिंह ने युवाओं को बताया कि सशस्त्र सेनाओं के जवानों के लिए इकट्ठी होने वाली रकम का उपयोग कहां-कहां पर होता है। ये रकम स्वतंत्रता सेनानियों के बच्चों के लिए भी इस्तेमाल होती है।
उन्होंने ऐसी अलग-अलग स्कीमों की भी जानकारी दी। रजिस्ट्रार कर्नल जीके चढ्ढा रहे चीफ गेस्ट। उन्होंने स्टिकर लगा कर डोनेशन की शुरूआत की। इसके बाद पीयू के डिपार्टमेंट्स और स्टूडेंट सेंटर पर एनएससी कैडेट्स और सिक्योरिटी स्टाफ कलेक्शन करते हुए दिखाई दिया। कोआर्डिनेटर डॉ कुलदीप सिंह ने बताया कि इस प्रोग्राम का मकसद युवाओं को अपने देश और समाज के लिए जान देने वालों का महत्व बताना है।