पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अदालत ने दिए रामपाल के पुलिस रिमांड की समयावधि बढ़ाने के निर्देश

अदालत ने दिए रामपाल के पुलिस रिमांड की समयावधि बढ़ाने के निर्देश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाईल फोटो: बाबा रामपाल)
चंडीगढ़। हरियाणा पुलिस ने आज रामपाल को दोपहर बाद हिसार जिला कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने कोर्ट से रामपाल के रिमांड की समयावधि बढ़ाने की मांग की। जिसपर कोर्ट ने रामपाल के रिमांड की समायावधि तीन दिन और बढ़ा दी है। पुलिस ने रामपाल पर हत्या के प्रयास के मामले में कोर्ट से पुलिस रिमांड बढ़ाने का समय मांगा था।

रामपाल खामोश, पुलिस परेशान
पिछले 18 दिनों से रिमांड पर रखने के बावजूद पुलिस रामपाल से कुछ उगलवा नहीं पा रही है। इसी वजह से अब आज पुलिस चौथी बार रिमांड की अवधि बढ़ाने की मांग की। खास बात ये है कि कोर्ट में पेशी से एक दिन पहले ही रामपाल को हवालात से बाहर लाया जाता है। उसे 3 बार ही निशानदेही के लिए आश्रम लाया गया है। रविवार को पूछताछ के लिए रामपाल को हिसार सिविल लाइन थाने से बरवाला थाने में लेकर गई थी।
दूरकी कोड़ी बैतूल आश्रम
पुलिस को रामपाल प्रकरण को लेकर कुछ लिंक मध्यप्रदेश के बैतूल में स्थित आश्रम से जुड़े मिले थे। इसको लेकर पुलिस ने कोर्ट में रिमांड अवधि बढ़ाने को लेकर तर्क दिया था कि जांच को आगे बढ़ाने और अहम सबूत जुटाने को लेकर रामपाल को उनके बैतूल आश्रम में लेकर जाएंगे। लेकिन 18 दिनों की रिमांड अवधि में पुलिस रामपाल को बैतूल आश्रम ले जाना तो दूर सतलोक आश्रम ही बस 2 बार लेकर गई है। जबकि एसआईटी की जांच में सामने आया था कि बैतूल आश्रम में ही निजी कमांडों और हथियारों की व्यवस्था होती थी।
मेडिकल सामग्री की भी जांच शुरू
अबएसआईटी ने सतलोक से मिले मेडिकल संबंधी सामग्री की जांच शुरू कर दी है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पूछताछ के रामपाल की सेविका बबीता को तीन दिन के रिमांड लिया गया है। पुलिस सेविका बबीता से सतलोक आश्रम से मिली प्रेग्नेंसी किट और शक्ति वर्धक दवाइयों सहित अन्य मेडिकल सामग्री के संबंध में पूछताछ करेगी। बबीता से रामपाल की अन्य पांच सेविकाओं के बारे में भी पूछताछ की जाएगी।
कई विभागों के अफसर जुटे हैं जांच में
पुलिस प्रशासन, स्वास्थ विभाग, खाद्य आपूर्ति विभाग, आयकर विभाग, दमकल विभाग, प्रवर्तन निदेशालय, कृषि विभाग, परिवहन विभाग सहित कई विभागों के अफसर मामले की जांच कर रहे हैं। रामपाल की चुप्पी सभी को छका रही है।