पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया

महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सांकेतिक फोटो)
चंडीगढ़। गले में नारंगी स्कार्फ, हाथों में औरतों की बराबरी को दर्शाते नारे, वायलैंस अगेंस्ट वुमन रोकने की बात। ये थे राजीव गांधी नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर यूथ डवलपमेंट सेक्टर 12 से आए स्टूडेंट्स और फैकल्टी जो सोमवार को पंजाब यूनिवर्सिटी स्थित स्टूडेंट्स सेंटर पर वायलेंस अगेंस्ट वुमन रोकने के लिए चलाया जागरुकता अभियान।

इन नारों और महिला सुरक्षा के लिए बने पोस्टर्स पर स्टूडेंट्स ने साइन भी लिए। सेंटर पर उन्होंने लोगों को रोक-रोक कर महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने का संदेश दिया। हाथ में पोस्टर्स पकड़े पूरे कैंपस का चक्कर भी लगाया। उल्लेखनीय है कि इस समय पूरी दुनिया में एक प्रोजेक्ट चल रहा है जिसमें कई एनजीओ और गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट्स महिलाओं के प्रति हिंसा रोकने के लिए अभियान चला रहे हैं।