पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Take Care Of The Patient, The Pharmacist Responsible For: Ravi Gill

मरीज का ख्याल रखना फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी भी: रवि गिल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चंडीगढ़। फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी सिर्फ डॉक्टर की दवा को देकर ही पूरी नहीं हो जाती बल्कि लंबी बीमारियों को झेल रहे लोगों पर निगाह रखना भी उसकी जिम्मेदारी है। वह कहीं इन दवाओं का साइड इफेक्ट तो नहीं झेल रहे। इसके लिए मरीज को उन पर विश्वास होना जरूरी है और ये विश्वास जीतना होगा।
पंजाब यूनिवर्सिटी एल्युमनी एसोसिएशन की ओर से कराए गए प्रोग्राम में यूके के फार्मासिस्ट और पीयू के एल्युमनी रवि गिल ने ये जानकारी दी। वह यूके में फार्मासिस्ट के कॅरियर संभावनाओं की बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ड्रग की खोज ही नहीं, उनका सही इस्तेमाल और साइड इफेक्ट्स को रोकने के लिए दवाओं के साथ ही लाइफ स्टाइल आदि पर ध्यान देना भी फार्मासिस्ट की जिम्मेदारी में आता है। चेयरपर्सन प्रो भुपिंदर सिंह भूप और डीन एल्युमनी प्रो अनिल मोंगा भी इस मौके पर मौजूद थे।