चंडीगढ़। इंटर एकेडमी अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर कॉपर कप में एपीजे क्रिकेट एकेडमी ने मोहाली क्रिकेट एकेडमी को 4 विकेट से हरा दिया। साईं क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मैच में मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने अच्छी शुरुआत की लेकिन बाद में सिर्फ 203 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए अभिजीत ने 39 और सिद्धार्थ ने 38 रन बनाए। एपीजे के लिए हरप्रीत बराड़ ने 7 ओवरों में 30 रन देकर तीन बल्लेबाजों को चलता किया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी एपीजे एकेडमी की टीम ने 39.4 ओवरों में ही 6 विकेट खोकर मैच अपने नाम कर लिया। टीम की ओर से हरप्रीत बराड़ ने 71 रन की शानदार पारी खेली। वहीं भवेश ने 53 रन का योगदान दिया। मोहाली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से हरमन ने 8 ओवरों में 38 रन देकर दो बल्लेबाजों को चलता किया। एपीजे एकेडमी की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले हरप्रीत बाजवा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।