पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मतदाता से किए गए वायदे पूरे होंगे:यादव

मतदाता से किए गए वायदे पूरे होंगे:यादव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(सहकारिता,ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री बिक्रम सिंह यादव जनता को संबोधित करते हुए)
चंडीगढ़। सहकारिता,ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज्यमंत्री बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले मतदाता से जो भी वायदे किए थे, उन्हें हर हालत में पूरा करेंगे। यादव कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव बोडिय़ा कमालपुर,मांडैया खुर्द, दहलावास,गुलाबपुरा,रसूली व ढोकिया गांवों में धन्यवादी दौरे के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।

इस मौके पर लोगों ने उन्हें अपनी समस्याएं बताई। ज्यादातर समस्याएं पानी और बिजली से जुड़ी हुई थी। ग्रामीणों की सड़कों के निर्माण की मांग पर उन्होंने कहा कि इस दिशा मे काम किया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि अभी सरकारी अस्पताल में स्टाफ कम है, इसके लिए जल्दी ही हेल्थ मिनिस्टर से बातचीत की जाएगी।