पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब ने रेलवे से झटके तीन अंक

पंजाब ने रेलवे से झटके तीन अंक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। कूच बिहार अंडर-19 क्रिकेट टूर्नामेंट में पंजाब ने रेलवे के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर ड्राॅ मैच में तीन अंक अपनी झोली में डाल लिए। पीसीए मोहाली में मैच में खेले गए मैच में पंजाब ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी रेलवे की टीम पंजाबी गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 307 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए ए भारद्वाज ने 115 और वी. मीणा ने 100 रन की शतकीय पारियां तो खेली लेकिन इन दोनों के अलावा और कोई बल्लेबाज टिक नहीं पाया।
पंजाब के लिए जगजीत सिंह ने चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि सनवीर सिंह और सुखविंदर सिंह ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान पंजाब की टीम की शुरुआत बेहतरीन रही। टीम की पहली पारी 685 रन पर समाप्त हुई। टीम के लिए एम. चौधरी ने 122 रन की पारी खेली जबकि कप्तान अनमोल प्रीत सिंह ने 120 रन का योगदान दिया। इसके अलावा करन शर्मा ने 93, ए. मल्होत्रा ने 82, करन भार्गव ने 66 और मनसब गिल ने 54 रन बनाए। रेलवे के लिए ए. पांडे ने 6 बल्लेबाजों को चलता किया जबकि के. महाजन ने 3 विकट लिए। दूसरी पारी में उतरी रेलवे की टीम ने 1 विकेट खोकर 8 रन बनाए और मैच ड्राॅ हो गया।