चंडीगढ़। सेंट कबीर बास्केटबॉल ट्रॉफी में सेंट कबीर स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर बॉयज और गर्ल्स दाेनों ही कैटेगरी के लीग मैच में जीत दर्ज की है। सोमवार को सेंट कबीर स्कूल में खेले गए बॉयज के लीग मैच में मेजबान टीम ने न्यू पब्लिक स्कूल-18 को रोमांचक मुकाबले में 22-20 से हरा दिया। मैच में विजेता टीम की ओर से तनुष पुरी ने 14 अंक हासिल किए जबकि सौरिश ने 6 अंक प्राप्त किए। वहीं एनपीएस के लिए गगन ने 12 और युवराज ने 8 अंक जोड़े। गर्ल्स कैटेगरी में भी मेजबान टीम ने न्यू पब्लिक स्कूल को मात दी।
सेंट कबीर स्कूल की लड़कियों ने एनपीएस को 26-10 से हराया। विजेता टीम के लिए प्राची ने 10 अंक प्राप्त किए जबकि जन्नत को 8 अंक मिले। एनपीएस के लिए रुपाली ने 6 और ममता ने 4 अंक प्राप्त किए। बॉयज के दो अन्य मुकाबलों में श्री गुरु हरकृष्ण स्कूल ने सेंट जोसफ स्कूल को कड़े संघर्ष के बाद 5-3 से हराया जबकि स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 को 17-1 से मात दी। लड़कियों के लीग मुकाबलों में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल को 32-15 से, गुरु नानक पब्लिक स्कूल-36 ने सेंट सोल्जर स्कूल को 52-16 से और सेंट कबीर स्कूल ने आशियाना स्कूल ने 28-16 से मात दी।