चंडीगढ़। अलोहा जूनियर गोल्फ चैंपियनशिप में चंडीगढ़ के कैडी अमृत लाल ने शानदार प्रदर्शन कर खिताबी जीत दर्ज की है। अमृत का खुद भी कैडी हैं और उनके पिता भी यहां पर बतौर कैडी काम कर चुके हैं। अमृत लाल पिछले कई चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते आ रहे हैं। पंचकूला गोल्फ क्लब में हुई इस जूनियर चैंपियनशिप में अमृत लाल ने कैटेगरी ए बॉयज में ओवर ऑल ट्रॉफी हासिल की। उनके खाते में 74 अंक रहे।
इसके बाद दूसरा स्थान इमरान के नाम रहा जिन्होंने 78 अंक अपने नाम किए जबकि जयवीर संधू 79 अंक के साथ तीसरे पायदान पर रहे। कैटेगरी बी बॉयज में चिनमय ने 82 अंक के साथ पहला, इंदरप्रीत सिंह ने 84 अंक के साथ दूसरा और यश साहनी ने 85 अंक के साथ तीसरा स्थान अपने ना मकिया।
मनधार सिंह ने कैटेगरी सी में 80 अंक के साथ शीर्ष स्थान पर रहे जबकि ब्रशवरपाल ने 88 अंक के साथ दूसरा और बिशपाल ने 90 अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैटेगरी डी में तुषार पन्नू ने पहला, मनजोत सिंह ने दूसरा और आदित्य नू तीसरा स्थान प्राप्त किया। कैटेगरी ई में मास्टर जुझार पहले , केशव दूसरे और इवान तीसरे स्थान पर रहे।