इनका कहना है कि यहां उनकी सुरक्षा को खतरा है। इसके चलते यहां नहीं रुकेंगे। यमुनानगर के एसपी वेदप्रकाश ने बताया कि हम कश्मीरी युवकों के परिजनों से बात कर रहे हैं। उन्हें समझा रहे हैं कि यहां किसी तरह की दिक्कत नहीं है। हम उनकी सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम कर रहे हैं। गृह सचिव
पीके महापात्र ने बताया कि कश्मीरी युवकों को हरियाणा में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।