चंडीगढ़। इंडियन नेशनल लोकदल ने अब भाजपा को पानी के मुद्दे पर घेरने की तैयारी शुरू कर दी है। मुद्दा बनाया है एसवाइएल का पानी। इनेलो नेता दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाजपा केंद्र में हैं और भाजपा की सरकार प्रदेश में हैं। पंजाब में भी भाजपा सरकार की सहयोगी है। ऐसे में सरकार को सोचना चाहिए कि कैसे हरियाणा को उसके हिस्से का पानी मिल सकता है।
क्योंकि हरियाणा को पानी न मिलने से हिसार समेत कई जिलों में इस वक्त पानी का संकट पैदा हो रहा है। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि यदि प्रदेश को पंजाब से उसके हिस्से का पानी मिल जाए तो पानी की समस्या का समाधान हो सकता है।