पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना हमारी प्राथमिकता: विज

भ्रष्टाचार मुक्त शासन देना हमारी प्राथमिकता: विज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(खेल मंत्री अनिल विज)
चंडीगढ़। खेल मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश से भ्रष्टाचार को खत्म करना उनकी प्राथमिकता में हैं। इसके लिए जो भी कदम उठाने पड़े भाजपा सरकार पीछे नहीं हटेंगी। इसके लिए सरकार ने काम करना भी शुरू कर दिया है। विज मंगलवार को प्रेस क्लब में मीट दा प्रेस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि हुड्डा सरकार में जितने भी गलत सीएलयू हुए, उनकी जांच की जाएगी। इसमें यदि किसी भी स्तर पर गड़बड़ी मिली तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विज ने कहा कि पिछली सरकार में किसानों का शोषण हुआ, अधिग्रहण के नाम पर जमीन को आधे दामों पर हड़प लिया गया।
किसान इसका विरोध भी नहीं कर पाए। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। विज ने कहा कि यह आम आदमी की सरकार है, आम आदमी की हर तकलीफ को दूर करना उनकी सरकार की प्राथमिकता में हैं।