(सांकेतिक फोटो)
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग(सीटीयू) की बसें अब हल्लोमाजरा से पंचकूला के रूट पर भी चलेंगी। मंगलवार को सीटीयू बसों के इस नए रूट की शुरुआत की गई है। एडवाइजर टू एडमिनिस्ट्रेटर केके शर्मा ने ट्रांसपोर्ट सेक्रेटरी भावना गर्ग, ट्रांसपोर्ट डायरेक्टर टीपीएस फुलका व अन्य ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के अफसरों की मौजदूगी में इस रूट पर पहली बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
सीटीयू डिपार्टमेंट के अफसरों के मुताबिक पिछले काफी समय से इस एरिया के लोगों की डिमांड थी कि हल्लोमाजरा की तरफ से पंचकूला को जोड़ते हुए नए रूट को बनाया जाए जिस पर रेगुलर बसें चलाई जाएं क्योंकि हल्लोमाजरा की तरफ से काफी लोग मनीमाजरा और पंचकूला जाते हैं लेकिन इस तरफ किसी बस का रूट न होने के चलते इन लोगों को ऑटोरिक्शा में जाना पड़ता है जो काफी ज्यादा रुपए इनसे वसूल करते हैं। एडवाइजर ने इस नए रूट को शुरू करते हुए कहा कि शहर के सभी लोगों तक सीटीयू की बसों का फायदा मिल सके इसके लिए नए रूट डिजाइन किए गए हैं जिनको धीरे धीरे लागू किया जाएगा।