चंडीगढ़। चंडीगढ़ के गांवों के लोगों को जो समस्याएं पेश आ रही है उसको लेकर एक रिपोर्ट पंचायत समिति बना कर मिनिस्टरी ऑफ होम अफेयर्स के पास भेजेगी। पंचायत समिति की तरफ से ये फैसला एमएचए के ऑफिसर्स की तरफ से इस बारे में पूछे जाने के बाद फैसला लिया गया है।
पंचायत समिति के पदाधिकारियों की तरफ से इस बारे में कहा गया है कि चंडीगढ़ के तहत आते ज्यादातर गांवों में लाल डोरे के बाहर हुई कंस्ट्रक्शन को लेकर मामला चल रहा है और जो लोग पहले ही कंस्ट्रक्शन कर चुके हैं उनको प्रशासन की तरफ से राहत दी जानी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है उलटा इन पर कभी भी इनके घर गिरा देने की बात की जाती है।
इसके अलावा गांवों में शहर के सेक्टरों की तरह रोड, पार्क व सुरक्षा इंतजामों की बात तो की जाती है लेकिन आज तक इसको लेकर कुछ नहीं किया गया इसलिए इन मुद्दों को मिनिस्टरी के सामने उठाया जाएगा।