पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएम मनोहर लाल आगामी 11 को लोक निर्माण विश्रामगृह सिरसा में लोगों की शिकायतें

सीएम मनोहर लाल आगामी 11 को लोक निर्माण विश्रामगृह सिरसा में लोगों की शिकायतें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल)
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल आगामी 11 दिसम्बर को लोक निर्माण विश्रामगृह सिरसा में लोगों की शिकायतें सुनेंगे तथा मौके पर समाधान करेंगे।

सिरसा के उपायुक्त निखिल गजराज ने यह जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में मुख्यमंत्री हरियाणा लोगों से रू-ब-रू होकर आमजन की समस्याएं सुनेंगे व उनका समाधान करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री सिरसा में जिलाधिकारियों की बैठक को सं‍बोधित करेंगे।

उपायुक्त ने आज लोक निर्माण विश्रामगृह का दौरा कर मंच स्थल का जायजा लिया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक प्रबंध करने के दिशा निर्देश जारी किए।