चंडीगढ़। सेंट कबीर बास्केटबॉल ट्रॉफी फॉर गर्ल्स में सेक्रेड हार्ट स्कूल ने सेंट सोल्जर स्कूल को 22-10 से हरा दिया। सेंट कबीर स्कूल में खेले गए मैच में सेक्रेड हार्ट स्कूल की टीम ने शुरुआत से अपनी बढ़त बनाए रखी जिससे उन्हें जीत दर्ज करने में ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। विजेता टीम की ओर से रीत ने सबसे ज्यादा 13 अंक हासिल किए जबकि दिलचिराग ने 4 अंक अपनी झाेली में डाले। वहीं सेंट सोल्जर स्कूल की आंचल ने सबसे ज्यादा 6 अंक बटोरे।
वहीं स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल को गुरु नानक स्कूल-36 के हाथों हार का सामना करना पड़ा। जीएनपीएस की लड़कियों ने 48-30 से जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए सबसे ज्यादा अमृत ने 26 अंक हासिल किए जबकि महक ने 8 अंक अपने नाम किए। स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल के लिए जन्नत ने 6 और मुस्कान ने 5 अंक बटोरे। लड़कियों के अंतिम लीग मैच में सेंट जोसफ स्कूल ने न्यू पब्लिक स्कूल को 21-9 से हरा दिया। विजेता टीम की रुपाली ने 4 और निधि ने 3 अंक हासिल किए।
बॉयज में एनपीएस को मिली जीत: बॉयज कैटेगरी में न्यू पब्लिक स्कूल ने एसजीएचएमएस को एकतरफा अंदाज में 14-0 से हरा दिया। विजेता टीम के लिए सबसे ज्यादा गगनदीप ने 12 अंक बटोरे। वहीं दो अन्य लीग मुकाबलों में सेंट सोल्जर स्कूल ने गुरु नानक पब्लिक स्कूल को 23-5 से हरा दिया जबकि सेंटेंट जोसफ स्कूल को 22-8 से मात दे दी।