चंडीगढ़। बैसाखी उत्सव 2015 के अवसर पर भारत से पाकिस्तान के गुरुद्वारों में जाने वाले तीर्थ यात्रियों को अपना प्रार्थना पत्र राज्य सरकार को 20 दिसम्बर तक भेजना होगा।
एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि गत वर्षों की तरह इस वर्ष भी हरियाणा के अतिरिक्त मुख्य सचिव ने प्रदेश के सभी जिलों में पत्र के माध्यम से निर्देश दिये हैं कि जिले से जो श्रद्धालु बैसाखी उत्सव मनाने के लिए पाकिस्तान के गुरुद्वारों में जाना चाहते हैं, वे अपना आवेदन जिला स्तर पर उपायुक्त कार्यालय में निर्धारित प्रोफार्मा में दें, ताकि समय रहते इन तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक प्रबंध पूरे किये जा सकें।