चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के सभी स्टूडेंट संगठन सोमवार को एक मंच पर नजर आए। फीस बढ़ौतरी के प्रस्ताव पर रखी गई ओपन डिसकशन पर अथॉरिटीज की ओर से कोई नहीं पहुंचा हालांकि ज्वाइंट स्टूडेंट्स एक्शन कमेटी (जेएसएसी) के प्रस्ताव पर गोल्डन जुबली हॉल भरने लायक स्टूडेंट्स पहुंचे हुए थे। इसमें स्टूडेंट्स ने डिसिजन किया है कि बोर्ड ऑफ फाइनेंस की मीटिंग के समय मेंबर्स को मैमोरंडम सौपेंगे। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के सामने अपना मुद्दा उठाने की बात भी कही है। स्टूडेंट्स ने कहा कि हमारी फीस बढ़ाने की बजाए तीन करोड़ का रेवेन्यू वेतन काट कर भी कमाया जा सकता है।