पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसएस एकेडमी से हारा दून मोहाली

एसएस एकेडमी से हारा दून मोहाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। अंडर-19 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट फाॅर कॉपर कप में स्टेपिंग स्टोन्स क्रिकेट एकेडमी ने दून एकेडमी को 150 रन के विशाल अंत से हरा दिया। साईं क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में एसएस एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम 39.5 ओवरों में 231 रन बनाकर सिमट गई। टीम की ओर से आरुषि ने 59 रन की पारी खेली जबकि आशीष ने 42 रन का योगदान दिया। दून मोहाली की ओर से कपिल ने 8 ओवरों में 26 रन देकर तीन विकेट झटके।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी दून मोहाली की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 17 ओवरों में महज 81 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए कपिल ने सबसे ज्यादा 29 रन बनाए। उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर पाया। स्टेपिंग स्टोन्स स्कूल की ओर से आकाश ने 22 रन देकर 6 बल्लेबाजों को चलता किया जबकि आशिष ने 21 रन देकर तीन विकेट झटके। आकाश को 6 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।