पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैब्स को लेकर स्पेशल चैकिंग करेगी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी

कैब्स को लेकर स्पेशल चैकिंग करेगी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। दिल्ली में कैब में रेप की घटना के बाद अब चंडीगढ़ प्रशासन भी यहां चलने वाली कैब्स पर सख्ती करने जा रहा है। बुधवार से ही स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी ऑटोरिक्शा व अन्य कमर्शियल व्हीकल के साथ ही कैब्स की चैकिंग के लिए भी स्पेशल चैकिंग चलाएगा।
 
एसटीए की तरफ से फैसला किया गया है कि खासतौर से एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के पास स्पेशल चैकिंग इन कैब्स को लेकर लगाई जाएगी और कैब चला रहे ड्राइवर का लाइसेंस और अन्य डॉक्यूमेंट्स चैक किए जाएंगे।

एसटीए की तरफ से सभी कैब्स ऑपरेटर को नोटिस भी जारी किए गए हैं जिनमें उनसे स्टाफ और खासतौर से कैब चलाने वाले ड्राइवर की पुलिस वेरिफिकेशन से लेकर अन्य डॉक्यूमेंट्स देने के लिए कहा गया है। कैब मालिकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी सभी गाड़ियों में जीपीआएस सिस्टम को चैक करवाएं कि वे सही से काम कर रहे हैं या न हीं ताकि इन गाड़ियों को किसी भी वक्त ट्रैक किया जा सके।