चंडीगढ़। प्रशासन का सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट इस साल भी गरीब लोगों को ठंड से बचने के लिए अलग अलग जगहों में नाइट शैल्टर लगाएगा। इन नाइट शैल्टर में लोगों को बिस्तर भी मुहैया करवाए जाएंगे और सुबह नाश्ता भी दिया जाएगा। इन शेल्टर्स में गरीब लोगों को सर्दी के मौसम में बचाने के लिए सभी इंतजाम किए जाएंगे।
इसके लिए सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट की तरफ से डिटेल सर्वे भी शहर का किया गया है और कहां कहां पर ज्यादा लोग खुले में सोते हैं उनका ब्यौरा लिया गया है। डायरेक्टर सोशल वेलफेयर तिलकराज के मुताबिक इन शैल्टर में कोई अपराधिक प्रवृति के लोग न आएं इसके लिए डिपार्टमेंट ने तीन इंस्पेक्शन टीमें इसके लिए गठित की हैं जो कि चैक करेंगे कि कोई गलत आदमी इन शैल्टर में न आएं।