पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंजिस कारण हरियाणा के लोगों की भी फायदा मिल सके। दुष्यंत चौटाला ने लोकसभा में अनुपूरक मांगों पर बोलते हुए वित्त मंत्री के समक्ष कई अहम मुद्दे उठाए। सप्लीमेंट डिमांड फॉर ग्रांट के तहत वित्त मंत्री से सवाल जवाब कर रहे थे।
युवा सांसद ने कहा कि सप्लीमेंटरी ग्रांट के तौर पर हजारों करोड़ रुपए का प्रावधान किया जा रहा है। बड़े खेद की बात है कि कृषि के लिए सिर्फ दो करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। जबकि देश की अधिकतर आबादी गांवों में बसती है और कृषि पर आधारित है। इसके अतिरिक्त देश के किसान कभी बाढ़ से तो कभी सूखा के कारण प्रभावित होते रहते हैं। युवा सांसद ने केंद्रीय वित्त मंत्री से मांग की कि सप्लीमेंटरी डिमांड में कृषि क्षेत्र में ग्रांट की राशि बढ़ाई जाए ताकि देश के किसानों का भला हो सके।
सांसद चौटाला ने वित्त मंत्री से कहा कि शिक्षा के अभाव में किसान खेती करते समय यूरिया का सिर्फ 30 से 40 प्रतिशत तक उपयोग कर पाते हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.