चंडीगढ़। सरकारी राशन के वितरण के लिए फिलहाल स्मार्ट कार्ड सिस्टम नहीं चल सका है जिसके चलते अब प्रशासन फिर से राशन कार्ड के जरिए ही इस राशन के वितरण के बारे में प्लानिंग कर रहा है।
हाल ही में प्रशासन के फूड एंड सप्लाई डिपार्टमेंट के ऑफिसर्स की मीटिंग में इस बारे में चर्चा की गई और फिलहाल ये फैसला किया गया है कि जब तक स्मार्ट कार्ड के जरिए फेयर प्राइस शॉप्स से सरकारी राशन के आवंटन की प्रक्रिया शुरू नहीं हो जाती है तब तक फिर से राशन कार्ड के जरिए ही सभी डिपो से राशन कार्ड पर ही सामान दिया जाएगा। हालांकि प्रशासन ने इसी साल मार्च महीने में राशन कार्ड बनाने बंद कर दिए थे और उनकी जगह पर स्मार्ट कार्ड बनाए गए लेकिन अब दोबारा से उन राशन कार्डों को डिपार्टमेंट रिन्यू करना होगा मार्च महीने तक ही वैलिड थे।