पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पंजाब यूनिवर्सिटी में गुल दाऊदी शो की शुरूआत ११ से

पंजाब यूनिवर्सिटी में गुल दाऊदी शो की शुरूआत ११ से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(फाइल फोटो :गुल दाऊदी शो)
चंडीगढ़। सर्दी यानि फूलों की बयार और इसी बयार का लुत्फ उठाने के लिए पंजाब यूनिवर्सिटी में आज से शुरू होने जा रहा है गुल दाऊदी शो। पीयू के हार्टीकल्चर डिविजन की आरे से सातवें गुल दाऊदी एग्जीबिशन का उद्घाटन वाइस चांसलर प्रो अरुण ग्रोवर करेंगे।
ये प्रो आरसी पॉल रोज गार्डन में लगाया जाएगा। डीन यूनिवर्सिटी इंस्ट्रक्शन प्रो एके भंडारी इसकी अध्यक्षता करेंगे जबकि रजिस्ट्रार रिटायर कर्नल गुलजीत सिंह चढ्ढा गेस्ट ऑफ ऑनर रहेंगे। डिविजनल इंजीनियर अनिल ठाकुर ने बताया कि इस प्रदर्शनी में 190 वैराइटीज प्रदर्शन के लिए रखी जाएंगी। 23 सौ गमले में 25 तरीके के फ्लावर अरेंजमेंट दर्शकों को देखने के लिए मिलेंगे। इस बार छह नई वैराइटीज देखने को मिलेंगी।