पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बटरफ्लाई पार्क में एक और नई बटरफ्लाई पहुंची

बटरफ्लाई पार्क में एक और नई बटरफ्लाई पहुंची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
(वेगरेंट बटरफ्लाई)
चंडीगढ़। बटरफ्लाई पार्क सेक्टर-26 में अब एक और नई प्रजाति की बटरफ्लाई के मिलने की जानकारी फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाईफ डिपार्टमेंट को मिली है। बटरफ्लाई पर पिछले काफी वर्षों से रिसर्च कर रहे कुलभूषण कनवर ने बुधवार को बटरफ्लाई पार्क में वेगरेंट बटरफ्लाई को अपने कैमरे में कैद किया।
 
कुलभूषण देश के अलग अलग हिस्सों में भी बटरफ्लाई पर रिसर्च करने के लिए जाते हैं।
कुलभूषण ने इस बारे में बताया कि उन्होंने करीब 7 वर्षों के बाद इस बटरफ्लाई को चंडीगढ़ में देखा है। इसके अलावा ये उत्तरांचल, अरुणाचल प्रदेश, भूटान, बांग्लादेश और नेपाल जैसी जगहों पर पाया जाता है।
 
ये बटरफ्लाई काफी लंबी दूरी एक बार की ही उड़ान में तय कर लेती है और बिना किसी जगह रूके हुए लंबी दूरी तय करती हैँ। गोल्डन और येलो मिक्स कलर की इस बटरफ्लाई के चंडीगढ़ के बटरफ्लाई पार्क में पाए जाने को लेकर कुलभूषण ने फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाइफ डिपार्टमेंट को भी जानकारी भेजी है।