पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टूडेंट्स ने आर्मी सैनिकों के लिए तैयार किए ४०० कार्ड

स्टूडेंट्स ने आर्मी सैनिकों के लिए तैयार किए ४०० कार्ड

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर 33 में एनजीओ युवसत्ता के सहयोग से कार्ड मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। इस एक्टिविटी में स्टूडेंट्स ने न्यू ईयर, क्रिसमस के कार्ड इंडियन आर्मी के सैनिकों के लिए तैयार किए। इस एक्टिविटी में आठवीं से दसवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने बडे़ उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।

उन्होंने देश के रक्षकों के लिए तैयार किए कार्ड में अपने विचार बहुत ही खूबसूरत शब्दों में व्यक्त किए। उन्होंने कार्ड के माध्यम से बताया कि ये सैनिक न केवल हमारे देश के बार्डर एरिया की रक्षा करते हैं बल्कि देश की सुरक्षा के लिए बहुत ही कठिन परिस्थितियों का सामना करते हैं। स्कूल के इको क्लब की इंचार्ज अंजू महाजन ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते सैनिकों के जीवन और उनके द्वारा देश के लिए दी जा रही सेवाओं से परिचित करवाया। प्रिंसिपल इंदिरा बेनीवाल ने बताया के इस एक्टिविटी के तहत लगभग 400 कार्ड तैयार किए गए।