चंडीगढ़। सेंट कबीर बास्केटबॉल ट्रॉफी फॉर बॉयज के लीग मैच में सेंट सोल्जर स्कूल पंचकूला ने स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल को रोमांचक मुकाबले में 25-23 से हरा दिया। सेंट कबीर स्कूल के बास्केटबॉल कोर्ट पर हुए इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच शानदार संघर्ष देखने को मिला। विजेता टीम की ओर से सबसे ज्यादा 10 अंक अजय ने हासिल किए। वहीं स्ट्रॉबेरी फील्ड के लिए वैभव ने 11 अंक बटोरे लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। वहीं न्यू पब्लिक स्कूल ने भी जीत के क्रम को जारी रखा।उन्होंने यहां सेंट जोसफ स्कूल को 19-08 से हरा दिया। विजेता टीम की आेर से गगनदीप ने 7 अंक बटोरे जबकि सेंट जोसफ के शौर्य को 6 अंक मिले। बॉयज के अंतिम मैच में सेंट मेजबान सेंट कबीर स्कूल ने एसजीएचएस को 16-2 से मात दे दी। विजेता टीम की ओर से तनुष ने 8 अंक हासिल किए जो सबसे ज्यादा रहे।
लड़कियों में भी एनपीएस को मिली जीत: सेंट कबीर बास्केटबॉल ट्रॉफी फॉर गर्ल्स में भी न्यू पब्लिक स्कूल को जीत नसीब हुई। एनपीएस की लड़कियों ने यहां आशियाना स्कूल को 16-10 से हरा दिया। विजेता टीम की ओर से रुपाली ने 12 अंक बटोरे जबकि आशियाना की जैसमिन को 6 अंक प्राप्त हुए। लड़कियों के अन्य मुकाबलों के नतीजे इस प्रकार रहे: सेक्रेड हार्ट स्कूल ने गुरु नानक स्कूल-36 को 56-43 से, स्ट्रॉबेरी फील्ड स्कूल ने सेंट सोल्जर स्कूल को 20-17 से, सेंट जोसफ स्कूल ने सेंट कबीर स्कूल को 24-13 से और आशियाना स्कूल ने सेंट जोसफ स्कूल को 48-22 से मात दी।