पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गवर्नमेंट स्कूल ५६ की लड़कियां फाइनल में

गवर्नमेंट स्कूल-५६ की लड़कियां फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। सब-जूनियर स्टेट वुमेंस क्रिकेट चैंपियनशिप में मेजबान स्कूल गवर्नमेंट स्कूल-56 ने फाइनल में स्थान बना लिया है। गवर्नमेंट स्कूल-56 में हुई इस अंडर-16 कैलाश बहल ट्रॉफी के सेमीफाइनल में उन्होंने आईएस देव समाज स्कूल सेक्टर-21 को 61 रन से हरा दिया। मैच में मेजबान टीम ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 4 विकेट पर 127 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से अंजली ने 28 रन बनाए जबकि दीक्षा ने 26 रन का योगदान दिया। देव समाज स्कूल के लिए ममता और शगुन ने 1-1 विकेट हासिल किया।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी आईएस देव समाज स्कू की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 11.3 ओवरों में महज 66 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए रुपाली ने 13 रन बनाए। इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सका। गवर्नमेंट स्कूल-56 की ओर से काजल ने 2 अोवरों में 2 रन देकर पांच बल्लेबाजों को चलता किया जबकि अंजली ने 2.3 ओवराें में 1 रन देकर तीन विकेट हासिल किए।