पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरियाणा पर पंजाब की विशाल जीत

हरियाणा पर पंजाब की विशाल जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी ग्रुप-बी के लीग मैच में पंजाब ने हरियाणा को 120 रन से हराकर जीत से आगाज किया है। ध्रुव पांडव स्टेडियम पर खेले गए मैच में पंजाब ने अपनी दूसरी पारी 6/330 रन पर घोषित कर मेहमान टीम को 321 रन का लक्ष्य दिया था। इसका पीछा करते हुए हरियाणा की टीम सिर्फ 200 रन के कुल योग पर ही सिमट गई। इस जीत के साथ पंजाब ने अपने खाते में 6 अंक डाले जबकि हरियाणा का खाता नहीं खुल सका। इस जीत के हीरो रहे युवराज सिंह जिनके शतक की बदौलत पंजाब ने मजबूत स्कोर खड़ा किया था।
इससे पहले बुधवार को हरियाणा ने 3/26 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन उनकी शुरुआत अच्छी नहीं रही। अभी टीम के खाते में दो ही रन जुड़े थे तभी टीम का चौथा विकेट भी गिर गया। सचिन राणा ने एक छोर संभाला और 86 रन की पारी खेली लेकिन दूसरे छोर से पटियालवी स्पिनरों ने विकेट गिराने का क्रम जारी रखा। राजविंदर गोलू और सर्बजीत लाड्डा ने 3-3 विकेट झटक कर हरियाणा को हार के लिए मजबूर कर दिया। अंतिम समय में जोगिंदर शर्मा ने 36 रन जरूर मारे लेकिन इससे वे सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके। मेहमान टीम पंजाबी के गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से लाचार दिखी और उन्होंने 200 रन पर अपने सभी विकेट गंवा दिए।
पटियाला के गेंदबाज छा गए: मैच में दूसरी पारी को धराशाई करने का पूरा क्रेडिट पटियाला के गेंदबाजों को गया। पटियाला के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने हरियाणा को तीसरे दिन तीन झटके देखर बैकफुट पर धकेल दिया था। इसके बाद बाकी कसर राजविंदर गोलू और सर्बजीत लाड्डा ने पूरी कर दी। दोनों ने चौथे दिन दोनों फिरकी गेंदबाजों ने 3-3 विकेट लेकर मेहमान टीम को समेट दिया। इसके अलावा एक विकेट सिद्धार्थ कौल को मिला।