पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस वैली को हराकर जीएनपीएस फाइनल में

इंडस वैली को हराकर जीएनपीएस फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। अंडर-19 इंटर एकेडमी क्रिकेट टूर्नामेंट फॉर कॉपर कप में गुरु नानक क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में स्थान बना लिया है। साई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सेमीफाइनल मैच में उन्होंने इंडस वैली क्रिकेट एकेडमी को 182 रन के विशाल अंतर से हरा दिया।
मैच में गुरु नानक एकेडमी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवरों में 3 विकेट पर 323 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से विनीत ढाका ने 131 रन की नाबाद पारी खेली जबकि भागमिंदर ने 103 रन का योगदान दिया।
इंडस वैली एकेडमी के लिए विजय ने एक विकट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी इंडस वैली एकेडमी की टीम कुछ खास नहीं कर सकी और 33 ओवरों में 141 रन बनाकर सिमट गई। टीम के लिए सुखचैन ने 40 रन का योगदान दिया जबकि लवलेश ने 29 रन बनाए। गुरु नानक एकेडमी के लिए पंडित ने चार बल्लेबाजों को चलता किया जबकि हेमंग ने तीन विकेट लिए।