पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिमाचल प्रदेश की सर्विसेज पर एकतरफा जीत

हिमाचल प्रदेश की सर्विसेज पर एकतरफा जीत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। रणजी ट्रॉफी ग्रुप-सी के पहले लीग मैच में हिमाचल प्रदेश ने एकतरफा जीत के साथ आगाज किया है। मॉडल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मैच में उन्होंने सर्विसेज को एकतरफा अंदाज में पारी और 29 रन से हराकर सात अंक अपनी झोली में डाल लिए।
वहीं सर्विसेज का खाता खाली ही रहा। हिमाचल ने सर्विसेज को पहली पारी में 226 रन पर समेट कर खुद 479 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था। इस प्रकार मेजबान टीम को 254 रन का लक्ष्य मिला जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम 224 रन पर ही सिमट गई।

इससे पहले चौथे दिन सर्विसेज ने 3/91 रन से आगे खेलना शुरु किया। हिमाचल ने 105 रन के कुल योग पर उन्हें चौथा झटका दे दिया। मेजबान बल्लेबाज ज्यादा देर तक पिच पर टिक नहीं पाए और हिमाचली गेंदबाजों को लगातार विकेट लेने में सफलताएं मिलती रहीं। सर्विसेज की ओर से सबसे ज्यादा रन आर. पालीवाल ने बनाए। उन्होंने 43 रन बनाए।
इसके अलावा यशपाल सिंह ने 36 और सौरव कुमार ने 35 रन बनाए। हिमाचल प्रदेश की ओर से रिषी धवन सबसे कामयाब गेंदबाज रहे। उन्होंने 4 बल्लेबाजों को चलता किया। उनके अलावा कप्तान बिपुल शर्मा ने तीन और विक्रमजीत सिंह मलिक ने दो विकेट झटके। एक विकेट पी.जैसवाल को मिला।