पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हरसिमरत बादल ने चुनावी जीत को चुनौती याचिका खारिज करने की मांग की

हरसिमरत बादल ने चुनावी जीत को चुनौती याचिका खारिज करने की मांग की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। बठिंडा से शिरोमणि अकाली दल की सीट पर चुनाव जीतने वाली कैबिनेट मंत्री हरसिमरत कौर बादल की चुनावी जीत को खारिज करने की मांग याचिका पर बुधवार को हरसिमरत की तरफ से जवाब दायर कर कहा कि याचिका तय समय सीमा के बाद दायर की गई है। ऐसे में याचिका खारिज की जाए। याची की तरफ से जवाब के लिए समय दिए जाने की मांग की गई। इस पर पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने मामले पर 14 जनवरी के लिए अगली सुनवाई तय की है।

मुक्तसर के गांव डबवाली धाब निवासी नवजोत सिंह ने चुनावी जीत को खारिज करने की मांग करते हुए कहा कि भ्रष्ट साधनों का इस्तेमाल कर चुनाव जीता गया। ऐसे में रिप्रेजेंटेंशन ऑफ पीपल एक्ट के तहत चुनाव को खारिज किया जाए। दो टीवी चैनल पर पैसे देकर चुनाव प्रचार करने का आरोप भी लगाया गया। कहा गया कि हरसिमरत को बठिंडा लोक सभा क्षेत्र का मसीहा प्रोजेक्ट कर पेश किया गया। यही नहीं धर्म के नाम पर वोट मांगे गए। टीवी चैनल पर 7 अप्रैल से लेकर 28 अप्रैल तक 21 दिन लगातार चुनाव प्रचार किया गया। चुनाव प्रचार पर 104 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया गया जो तय खर्च से कहीं ज्यादा रहा है।