पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडस्ट्रियल एरिया में इंक्रोचमेंट हटाने को लेकर इस्टेट ऑफिस ने चलाई ड्राइव

इंडस्ट्रियल एरिया में इंक्रोचमेंट हटाने को लेकर इस्टेट ऑफिस ने चलाई ड्राइव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। इंडस्ट्रियल एरिया फेस-1 में वीरवार सुबह ही इस्टेट ऑफिस और नगर निगम की तरफ से ज्वाइंट इंक्रोचमेंट हटाने के लिए ड्राइव चलाई गई। फेस-1 में ट्रेफिक लाइट्स के साथ में झुग्गियों को हटाया गया साथ ही यहां पर खाली पड़े कुछ प्लॉटों में भी लोगों ने कब्जा कर लिया था जिसको हटाने के लिए कार्रवाई की गई। अफसरों के मुताबिक पहले ये ड्राइव दो हफ्ते पहले चलाई जानी थी लेकिन रामपाल केस के चलते पुलिस फोर्स इस्टेट ऑफिस को नहीं मिल पाई थी जिसके चलते ड्राइव को स्थगित करना पड़ा था।

वीरवार सुबह करीब 9.30 बजे ये ड्राइव शुरु की गई। इस्टेट ऑफिस के इन्फोर्समेंट विंग के अफसरों और नगर निगम के अफसर यहां पर जेसीबी, बुलडोजर वगैरह लेकर पहुंचे थे। ड्राइव शुरु करने से पहले यहां के लोगों ने विरोध भी किया लेकिन पुलिस कर्मियों की मौजूदगी के चलते शांति में पूरी कार्रवाई पूरी की गई। अब कुछ और जगहों में भी इस्टेट ऑफिस इंक्रोचमेंट हटाने के लेकर कार्रवाई करेगा।