चंडीगढ़। चंडीगढ़ में चल रहे एलपीजी ऑटोरिक्शा चालकों को भी 1000 रुपए की पेनल्टी स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी में जमा करवानी पड़ेगी। स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से इस बारे में वीरवार को निर्देश दिए गए हैं कि जो एलपीजी ऑपरेटर चंडीगढ़ में एसटीए से रजिस्टर है उसको पासिंग फीस, रोड टैक्स और परमिट फीस के तौर पर ये 1000 रुपए जमा करवाने होंगे।
उसके बाद ही आगे के लिए उसके ऑटोरिक्शा की पासिंग हो सकेगी और बाकी की औपचारिकता भी पेनल्टी भरने वाले ऑटोरिक्शा की ही एसटीए करेगी। एसटीए ने सभी एलपीजी ऑटोरिक्शा को इस बारे में कहा है कि वे 31 दिसंबर 2014 तक अपने ऑटोरिक्शा को लेकर एक हजार रुपए की पेनल्टी जमा करवा दें।