(सुखना लेक पर सरकारी स्कूल के बच्चे लोगों को जागरूक करते हुए)
चंडीगढ़। सरकारी स्कूल के बच्चों ने वीरवार को सुखना लेक में आने वाले लोगों को मैसेज दिया कि वे यहां के पक्षियों को खाने के लिए कोई चीज न दें। क्योंकि इससे वे बीमार हो सकते हैं। डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेस्ट एंड वाइल्ड लाईफ और ईको क्लब गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-33 डी और युवसत्ता की तरफ से इस अवेयरनेस प्रोग्राम का आयोजन सुखना लेक पर किया गया।
डिप्टी कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट बरिंद्र चौधरी ने यहां पर कहा कि डिपार्टमेंट की तरफ से लेक पर बोर्ड भी लगाए गए हैं ताकि लोग पक्षियों को बाहर की चीजें खाने के लिए न दें क्योंकि इनसे कई बीमारियां इन पक्षियों को हो जाती हैं जिससे कई बार इनकी डेथ तक हो जाती है। बच्चों को कई पक्षियों के बारे में डिपार्टमेंट की तरफ से जानकारी दी गई कि उनके नाम क्या हैं और उनके आहार में क्या शामिल हैं।