पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमीन अधिग्रहण पर झूठ बोल रही सरकार: विद्रोही

जमीन अधिग्रहण पर झूठ बोल रही सरकार: विद्रोही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़। स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलिगेट वेदप्रकाश विद्रोही ने भाजपा सरकार और उनके मंत्रियों पर झूठ बोलने का आरोप लगा है। विद्रोही ने कहा कि 16 गांवों की 3664 एकड़ जमीन अधिग्रहण हो चुका है।

4 दिसबर को बावल क्षेत्र के इन 16 गांवों की 3664 एकड़ जमीन को अधिग्रहित करके मुआवजा का अवार्ड घोषित कर चुकी है । अब भाजपा सरकार के मंत्री कह रहे कि किसानों को संतुष्टि के बाद ही जमीन अधिग्रहण की जाएगी।

अवार्ड घोषित होने के बाद तो साफ है कि जमीन का अधिग्रहण हो चुका है। ऐसे में सरकार किसानों के साथ झूठ बोल रही है। मुआवजे का अवार्ड नये भूमि अधिग्रहण कानून के नियमों के अनुसार बाजार भाव से चार गुणा ज्यादा घोषित क्यों नहीं किया गया? इस तरह से साफ है कि सरकार किसानों को बहका रही है।