पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब पुलिस के पहरे में रहेंगी रोहतक की फाइटर सिस्टर्स

अब पुलिस के पहरे में रहेंगी रोहतक की फाइटर सिस्टर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
( फाईल फोटो: युवक की पार्क में पिटाई करती आरती)
चंडीगढ़। रोहतक की फाइटर्स सिस्टर ने कहा कि चाहे उन पर कोई जितने भी आरोप लगाए, वे किसी तरह के आरोपों से डरने वाली नहीं हैं। उनका कहना है कि अभी भी यदि किसी ने उनके साथ छेड़छाड़ की तो उसे फिर से ऐसे ही पीटा जाएगा। इसके लिए चाहे उन्हें कुछ भी करना पड़ा। दोनो बहने पूजा व आरती ने अपनी बातचीत में कहा कि हम डरने वाली नहीं है। अब वक्त बदल रहा है। लड़कियों को भी अपनी सोच बदलनी होगी। क्योंकि यदि इसी तरह से डर-डर के जीती रही तो कभी भी अपने लिए वह जगह नहीं बना पाएगी जिसकी वें हकदार है।

पूजा ने बताया कि उन्हें किसी से डरने की जरूरत ही नहीं है। छेड़छाड़ करने वाले का विरोध करना ही चाहिए। आखिर किसकी हिम्मत ही कैसे हो सकती है कि कोई हमारी ओर आंख उठा कर भी देख ले। ऐसे तत्वों का जम कर विरोध होना ही चाहिए। इनका यह भी कहना है कि जो भी हो रहा है इससे उन्हें थोड़ी निराशा हुई है। लेकिन कोई बात नहीं। यह तो शुरुआत है, लड़कियां उन्हें देख कर बदलेगी। यहीं बदलाव एक दिन लड़कियों को उनका मान सम्मान वापस करेगा।
पुलिस के पहरे में रहेंगी रोहतक की फाइटर सिस्टर्स
रोहतक की दो बहनें पूजा व आरती को अब पुलिस की सुरक्षा मिल गई है। उन्होंने पिछले दिनों ही पुलिस से आग्रह किया था कि उन्हें पुलिस की सुरक्षा दी जाए। दोनों लड़कियों को महिला पुलिसकर्मी दी गई है। पूजा ने बताया कि कुछ समय से उन्हें लग रहा था कि उनकी सुरक्षा को खतरा है। इसलिए उन्होंने पुलिस की सुरक्षा की मांग की थी।
बस में की थी युवकों की पिटाई
दोनों बहनों ने बस में तीन युवकों की पिटाई की थी। इस का वीडियो वायरल होने की वजह से दोनों बहने सुर्खियों में आई थी। तब लड़कियों की बहादुरी को सभी ने बहुत सराहा था। लेकिन बाद में एक ओर वीडियो सामने आने के बाद लड़कियों को दोषी ठहराया जाने लगा। लड़कों के पक्ष में कई महिलाओं ने एफिडेविट दिए और पुलिस को बयान भी दिए। इस वजह से लड़कियां अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही थी।
रोहतक से दो बहनों ने चलती बस में तीन युवकों की जम कर धुनाई की थी। उनकी इस पिटाई का एक महिला यात्री ने वीडियो बना लिया था। कुछ दिन के बाद यह वीडियो वायरल हो गया। इस पर लड़कियों की जम कर तारीफ की। लेकिन कुछ दिनों बाद ही लड़कियों के खिलाफ माहौल बनना शुरू हो गया। कुछ लोगों ने लड़कियों की बहादुरी को फर्जी करार दिया था। इतना ही नहीं कुछ महिलाओं ने तो यह भी दावा किया कि घटना वाले दिन वें बस में थी और छेड़छाड़ नहीं हुई थी।

दूसरे वीडियो के बाद बदल गए थे हालात
दरअसल इन लड़कियों का एक और वीडियो सामने आया था। इसमें पार्क में वे दोनों एक युवक की पिटाई का रही है। यह वीडियो अक्टूबर का है। इस वीडियो के बाद तो लड़कियों के बारे में तरह तरह की बात उठने लगी। कुछ लोगों ने तो लड़कियों को ही सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया। यहां तक पहले जहां सरकार ने लड़कियों को 26 जनवरी को सम्मानित करने का ऐलान किया था, वह ऐलान भी वापस ले लिया और मामले की जांच स्पेशल टी को सौंप दी थी।
क्योंकि हमारी बहादुरी रास नहीं आ रही लोगों को
दोनों लड़कियों ने बताया कि क्योंकि उन्होंने लड़कों को पीटा है। उनकी यह बहादुरी कुछ लोगों को रास नहींं आ रही है। एक वर्ग विशेष छेड़छाड़ के आरोपी लड़कों गो बचाना चाह रहा है। इसके चलते उन्हें सवालों के घेरे में खड़ा किया जा रहा है। लड़कियों ने बताया कि लेकिन वे इससे डरती नही हैं।
खबर से जुड़ी तस्वीरें देखने के लिए आगे की स्लाइड्स पर कि्ल्क करें